जुल्फें ऐसी क्यों बिखरी
शायद हवा ने शरारत की होगी
छिपा होगा इसमे मुखड़ा चाँद का
शायद उसने भी रौशनी ली होगी
ये जुल्फ जब हो चेहरे पर
कुछ सेहरे से लगने लगे , एक तो मदमस्त मौसम
ऊपर से ये नजारा , हम देख कर यों ही बहकने लगे
खुद को परेशां होगा ये पवने किस से हम टकरा गए
ये सावन का मौसम , हम भी बल खा गए
खिलाता चमन है उनका चेहरा
सुर्ख होंठ कजरारे नयना ,
जिसे देख शर्मा गई आइना ,
नयना उनकी है देखने में है इतनी भोली
लगता है सात समुद्र की हमजोली
सच पूछो खुदा का बनाया गया एक साज है
उनकी अपनी एक अलग ही राग है
जुल्फें ऐसी क्यों बिखरी
शायद हवा ने शरारत की होगी
छिपा होगा इसमे मुखड़ा चाँद का
शायद उसने भी रौशनी ली होगी
Thursday, April 9, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
jha ji bahut hi sarahaniya prayas hai , iishwar aapko kaamyabi dein , we r wid u
Post a Comment